Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस ने 121 गुम मोबाइल किए बरामद, लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आमजनों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त, अपराध राजेश कुमार मोहन, भा.पु.से. के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध अमन यादव, ह.पु.से. के नेतृत्व में अपराध शाखा की साइबर सेल ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए 121 गुमशुदा मोबाइल फोन तलाश किए  हैंपुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा की साइबर सेल ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए पिछले एक माह के दौरान फरीदाबाद जिले से गुम हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है।
25 जुलाई, शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध अमन यादव ने तलाश किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए  हैं। लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल वापस मिलने पर सभी नागरिकों ने फरीदाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद व्यक्त किया।फरीदाबाद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक करने, उसकी लोकेशन ट्रैक करने तथा बरामद होने पर उसे पुनः सक्रिय करने की सुविधा उपलब्ध है। विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर साइबर सेल की टीम लगातार ऐसे मोबाइल फोन का पता लगाकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा रही है।फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी हो जाता है या गुम हो जाता है, तो वह बिना देरी किए निकटतम पुलिस थाना या साइबर थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर भी तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर सुरक्षित रखें तथा मोबाइल का बिल एवं अन्य दस्तावेज संभालकर रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पुलिस को उपलब्ध कराया जा सके।

Related posts

विधानसभा में इनैलो पार्टी ही कार्यकर्ताओं व जनता के बलबूते प्रदेश में सरकार बनाएगी: ॐ प्रकाश चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नगर निगम के कमिश्नर डा. यशपाल यादव ने आज निगम के सभी पार्षदों के साथ मीटिंग की, जाने क्या हुआ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जुआ खेलने वाले 37 जुआरियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार,143200 बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x