Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:पार्क की जमीनों को कब्ज़ा कर और उसमें दुकानें व बैंकट हॉल बना कर मोटी कमाई कर रहा था, ध्वस्त कर डाला।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम प्रशासन ने आज हाईकोर्ट के आदेश पर एक पार्क की कब्जाई हुई जमीनों पर अवैध से बने लगभग एक दर्जन दुकानों और एक बैंकट हॉल को एक पोकलेन व दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया। अब ये अवैध निर्माण बिल्कुल मलबे में तब्दील हो गया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान मौजूद थे।

एसडीओ सुमेर सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी नगर निगम क्षेत्र के 1- सी ब्लॉक स्थित एक पार्क में एक शख्स ने कब्ज़ा करके उसमें लगभग 10 दुकानें और एक बैंकट हॉल बनाई हुई थी, उससे मोटी कमाई कर रहा था, और ये मसला हाई कोर्ट में चल रहा था, हाईकोर्ट ने अपने फैसले में पार्क जमीनों पर बने सभी दुकानों और बेंकेट हॉल को तुरंत तोड़ने के आदेश नगर निगम प्रशासन को दिया था, क्यूंकि पार्क पर आम जनता का अधिकार होता हैं,और स्थानीय लोगों का अधिकार होता हैं, इस लिए जनहित में ये फैसला हाईकोर्ट ने दिया था।

उनका कहना हैं कि आज हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए एक पोकलेन व दो अर्थ मूवर मशीनों की सहायता से पार्क की जमीनों पर अवैध रूप से बने सभी दुकानों और एक बैंकेट हॉल को तोड़ दिया गया। बताया गया हैं कि कब्जाई हुई इन जमीनों पर बने अवैध निर्माणों को किराए पर देकर लाखों रूपए की कमाई हर महीने किया गया था , जा रहा था।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आज पत्रकारों के संग सेक्टर -21 सी अपने कार्यालय के प्रांगण में मनाया दीपावली उत्सव।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 90 एचपीएस (डीएसपी) अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा भर के पेट्रोल पंप संचालक हो जाएं सावधान, किसी भी व्यक्ति से डिजीटल माध्यम से राशि लेकर नकदी देने से बचे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x