Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती उत्सव एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: आज सेक्टर 12 स्थित हुड्डा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती उत्सव एवं  प्रदर्शनी 2017 का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि पधारकर किया| इस मौके पर उपायुक्त अतुल कुमार, भाजपा के हरियाणा प्रदेश संगठन महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा, नगराधीश एवं उत्सव आयोजन की नोडल अधिकारी कुमारी बलिना, फरीदाबाद के एसडीएम एवं हूडा के सम्पदा अधिकारी श्री प्रताप सिंह, बड़खल के एसडीएम श्री रीगन कुमार, बल्लबगढ़ के एसडीएम एवं बल्लबगढ़ जॉन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे|

श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रिबोन काटकर उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करने करने के बाद प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया| इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवतगीता जीवन का सार है जिसमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा महा योद्धा अर्जुन को दिया गया कर्मयोग का संदेश हमेशा प्रसांगिक रहा है और भविष्य में भी सदैव रहेगा| गीता समस्त मानव जाति के लिए मार्गदर्शक व प्रेरक है जिसकी विश्व के अनेक महापुरुषों द्वारा अध्ययन करने उपरांत प्रशंसा की है| उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवान श्री कृष्ण गीता उपदेश से जुड़ी धरती कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के साथ-साथ प्रदेश के हर जिले में गीता जयंती उत्सव का शानदार आयोजन किया है| श्री गुर्जर ने लोगों का आह्वान किया कि वे जनहित विश्व कल्याण में गीता के प्रचार प्रसार में आगे आ कर सहयोग करें|
इ

Related posts

फरीदाबाद: गांव अनंगपुर में 2800 स्क्वायर फुट भूमि पर बने अवैध टीन शेड को फॉरेस्ट विभाग की 3 बुलडोजरों ने तोडा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने एक बुक डिपो में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एनसीईआरटी नकली किताबें बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीयूईटी (यूजी) की लिखित परीक्षा के मद्देनज़र परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लागू: जिलाधीश विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x