Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ठेकेदार की 23 वर्षीय पत्नी का अपहरण व बलात्कार करने के आरोपी मुंसी को थाना खेड़ीपुल पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : ठेकेदार की 23 वर्षीय पत्नी की अपहरण करने व उसके साथ बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी शख्स को खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया हैं। आज आरोपी शख्स को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया हैं।

थाना अध्यक्ष राकेश मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके थाने में एफआईआर नंबर -202  बीते 22 मई 2017 को दर्ज की गई थी जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 346 व 376  दर्शाया  गया था। उनका कहना हैं उसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी पत्नी को अज्ञात शख्स भगा  ले गया हैं। जब इस केस की तप्तीश की गई तो मालूम हुआ कि शिकायत कर्ता के पास ही मुंसी का काम करने वाला शख्स लुकमान हुसैन अपने प्रेमजाल में फंसा कर साथ ले गया और उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया। उनका कहना हैं कि इसके कुछ दिनों के बाद ठेकेदार की  पत्नी को कोलकाता में छोड़ दिया और स्वंय  मुंबई में नौकरी करने लगा। उनकी मानें तो ठेकेदार नहरपार में बन रहे अम्बा अस्पताल में कार्य कर रहा था और उस वक़्त आरोपी लुकमान हुसैन उसके पास मुंसी का कार्य करता था। उनका कहना हैं कि आरोपी लुकमान को मुंबई से गिरफ्तार किया गया हैं और आरोपी कुछ विहार ,पश्चिम बंगाल का रहने वाला हैं।

Related posts

14 लाख बीपीएल कार्ड काटने के विरोध में 25 फरवरी को करेंगे हरियाणा विधानसभा का घेराव– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी है: विजय प्रताप

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जूते पर थूक कर पोस्ट ग्रेजुएट पत्नी से चटवाने वाला मैनेजर पति को एनआईटी महिला थाने की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x