Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव अनंगपुर में 2800 स्क्वायर फुट भूमि पर बने अवैध टीन शेड को फॉरेस्ट विभाग की 3 बुलडोजरों ने तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फॉरेस्ट विभाग ने आज मंगलवार को फरीदाबाद -सूरजकुंड रोड के निकट गांव अनंगपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, लगभग 2800 स्क्वायर फुट में अवैध रूप से बनाएं गए एक बड़े टीन शेड को तीन बुलडोजरों की मदद से बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। तोड़फोड़ की ये कार्रवाई सीईसी की टीम के दिशा -निर्देश पर आज ये तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। ये अवैध उस समय बनाई गई जब गांव अनंगपुर को बचाने के लिए ईसीई की टीम गांव अनंगपुर में आई थी ,अवैध निर्माणकर्ता ने 4-5 दिन पूर्व ने फॉरेस्ट अधिकारी के साथ मार पीट की थी, और फॉरेस्ट अधिकारी की वर्दी फाड़ दी थी। इस मामले में थाना सूरजकुंड,फरीदाबाद में संबंधित कई धाराओं के तहत आरोपित बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया था। और आरोपित बाप को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया,आरोपित बेटा अभी भी फरार है। जिसको जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर पुलिस कर रही है। फारेस्ट विभाग का तोड़फोड़ दस्ता आज मंगलवार की सुबह के 10 -11 बजे के बीच अपने टीम के साथ गांव अनंगपुर,सूरजकुंड रोड, फरीदाबाद में पहुंची तो एकदम से हड़कंप मच गया। निर्माणकर्ता व उनके परिजन ने अवैध टीन शेड को न तोड़ने की एवज में 5 लाख रुपए मांगने के गंभीर आरोप फॉरेस्ट अधिकारी पर लगाएं है। हालांकि फॉरेस्ट अधिकारी ने साथ के साथ लगे हुए गंभीर आरोप को गलत, और बेबुनियाद बताया। एक फॉरेस्ट अधिकारी ने बताया कि जब गांव अनंगपुर में सीईसी की टीम गांव अनंगपुर में आई थी। इसके बाद ही 2800 स्क्वायर फुट भूमि पर अवैध रूप से टीन शेड बनाई गई थी। 4-5 दिन पूर्व फॉरेस्ट विभाग की टीम ने गांव अनंगपुर में गई थी, वहां पर निर्माणकर्ता व उसके परिजनों ने उन के साथ मार -पीट की, और उनकी वर्दी फाड़ दी थी। इस मामले की एक शिकायत थाना सूरजकुंड में की गई थी, और दो आरोपितों के खिलाफ कानून की संबंधित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया, दोनों आरोपित बाप -बेटा है , इनमें से आरोपित बाप को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित बेटा अभी भी फरार है।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव भूपानी के विकसित किए जा रहे 4 अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

मोदी और नायब सिंह सैनी की सरकारें तानाशाही छोड़े,बढ़ती मंहगाई को तुरंत रोके, बढ़ाए गए टोल तुरंत वापस ले सरकार -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

मतदाता व उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किए हुए हैं कई मोबाइल एप-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x