Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद स्टेशन को विकसित करने के लिए 70 करोड़ रुपये खर्च

 संवाददाता : जम्मूतवी और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनने वाले इन दोनों स्टेशनों पर कंपनियां 145 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेंगी।

रेलवे ने फरीदाबाद स्टेशन को विकसित करने के लिए 70 करोड़ रुपये खर्च करेगा। आने वाले दिनों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की संभावना है। बता दें कि रेलवे ने देशभर के 400 स्टेशनों को पुनर्विकास करने की योजना तैयार की है। इनमें से पहले चरण में 21 स्टेशनों का चयन किया गया है उसमें फरीदाबाद और जम्मूतवी स्टेशन भी शामिल है। स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए गत 9 फरवरी को टेंडर भी निकाल दिया गया है। टेंडर लेने वाली कंपनी को 70 करोड़ रुपये फरीदाबाद स्टेशन को तथा 75 करोड़ रुपये जम्मूतवी स्टेशन को विकसित करने में खर्च करना होगा। इस परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर मौजूद खाली जमीन के वाणिज्यिक उपयोग से रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक विश्वस्तरीय स्टेशन तैयार करने के लिए रेलवे पर कोई वित्तीय दबाव नहीं होगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी 
पुर्नंविकास परियोजना के तहत रेलवे प्लेटफार्मों पर डिजिटल कोच इंडीकेटर लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को अपना कोच नंबर ढूंढने में परेशानी न हो। इसके अलावा एस्कलेटर,  सेल्फ  टिकटिंग काउंटर, सुरक्षा के लिहाज से लगेज स्क्रीनिंग, सीसीटीवी कैमरा के अलावा पैदल रास्ता और वाईफाई आदि की सुविधा होगी।
रेलवे स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही फाइनेंसियल बिड खोल कर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे के विशेषज्ञों की एक पूरी टीम है जो टेंडर से लेकर काम तक मॉनिटरिंग करेगी। आने वाले दिनों में यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

Related posts

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बजट सत्र के दौरान दी जानकारी, अब कस्बों में भी बनेगा बाईपास

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गैर-कानूनी तरीके से चल रहे आरओ प्लाटंस पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू, छह की सीलिंग की।

Ajit Sinha

जिला जेल फरीदाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया: जयकिशन छिल्लर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x