Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:मंझावली पुल, तिगांव रोड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें: राज्य मंत्री राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजेश नागर ने कहा कि जो भी रुके हुए विकास कार्य है उनको जल्द से जल्द पूरा कराएं क्योंकि देरी से मिला विकास व्यर्थ जाता है।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजेश नागर ने आज लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी पूल से मंझावली रोड, बल्लभगढ़ मंझावली रोड, कौराली से छज्जूपुर रोड, कौराली से बुखारपुर रोड, भतौला से खेड़ीपुल सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करे और जिन भी विकास कार्यों में देरी हुई है उसके लिए सम्बंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ जांच बिठाई जाए और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इसका साथ ही उन्होंने मंझावली पूल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए के विकास कार्य तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं लेकिन समयबद्ध तरीके से अभी तक पूरे नहीं हुए इसके लिए सम्बंधित अधिकारी पर विजलेंस जांच बैठने के आदेश भी दिए। राज्य मंत्री राजेश नागर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी ठेकेदार काम में ढील बरत रहा है उसका टेंडर रद करके किसी और को दिया जाए तथा आगे से प्रतिष्टित ठेकेदारों को ही टेंडर दिया जाए। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्बाध रूप से जिला में चल रहे विकास कामों का बेहतर क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें और कोई भी अधिकारी किसी भी दबाव में न आकर ईमानदारी से अपनी ड्यूटी को निर्वहन करें।राज्य मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम अधिकारियों की आदेश दिए की दीपावली के त्यौहार के बाद जिस भी सड़क पर रेहड़ी पटरी या कोई भी अवैध कब्जा हो जिसकी वजह से वहां जाम की स्तिथि पैदा होती हो ऐसी जगह पर तुरंत कार्यवाही करके सड़को को जाममुक्त किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहाकि हम सबको मिलकर जिला फरीदाबाद को नंबर वन स्मार्ट सिटी बनाना है। इसलिए कोई भी अधिकारी काम में कोताही न बरते।बैठक में पुलिस कमिश्नर ओपी नरवाल एमसीएफ कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास, एडीसी डॉ आनंद शर्मा, डीसीपी जसलीन कौर, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. गौरव अंतिल, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एसडीएम फरीदाबाद शिखा अंतिल, एसडीएम बड़खल अमित मान, सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

राजनैतिक शुचिता के लिए मील का पत्थर साबित होगा गंगाजल अभियान : विधायक नीरज शर्मा

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करके करीब 35 लाख के गहने और 50 हजार नकदी हड़पने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी डा.अंशु सिंगला के नेतृत्व में आयोजित कैम्प में 456 पुलिस कर्मियों के परिजनों को टिका लगाया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x