Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एडीजीपी सीआइडी अनिल राव ने कहा विदेशियों पर नजर रखे फरीदाबाद पुलिस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआइडी अनिल राव ने आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय, सेक्टर-21सी में पुलिस अधिकारियों संग बैठक की। राव ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राव ने कहा कि 15 अगस्त एवं ताजा घटनाक्रम के चलते पुलिस एवं सीआइडी विभाग को सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट रहना है।



उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में रहने वाले विदेशियों के ऊपर सीआइडी, क्राइम ब्रांच एवं पुलिस विभाग को नजर रखनी चाहिए। अगर कोई भी विदेशी बिना पासपोर्ट एवं वीजा के पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। जहां विदेशियों का ज्यादा आवागमन होता है, वहां विशेष तौर पर नजर रखी जाए। संदिग्ध जगह पर डोर टू डोर जाकर मकानों की चेकिंग करें। दूसरे राज्यों एवं जिलों की सीमा पर लगे हुए नाकों को एसीपी एवं डीसीपी रोजाना चेकिग करें। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने एडीजीपी से कहा कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। जिले के करीब 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा गुप्तचर विभाग, क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य सादी वर्दी में तैनात किए जाएंगे। पुलिस कमिश्नर ने आमजनों से किसी प्रकार का संदिग्ध सामान एवं व्यक्ति दिखने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल के 100 नंबर पर देने की अपील की।

Related posts

दिल्ली: संध्या के समय, बहादुरगढ़, हरियाणा में मंगेशपुर ड्रेन का 50 फुट का तटबंध टूट गया, भर गया 5 फुट तक पानी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिए यूपीएससी परीक्षा पास करने के टिप्स

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; बाप -बेटे की मौत : दूध लेने जा रहे स्कूटी सवार बाप -बेटे को आज एक कंटेनर बाईपास रोड पर कुचला, मौत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!