Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने सेक्टर -10 में अवैध रूप से बनाई जा रही निर्माणधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स के बेसमेंट को तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज सेक्टर -10 के डीएलएफ में निर्माणधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स के बेसमेंट को दो जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस शॉपिंग काम्प्लेक्स को अवैध रूप से बनाया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर व एसडीओ ओ.पी मोर व बिल्डिंग इंस्पेक्टर डी. के. सोलंकी मौजूद थे।
एसडीओ ओ. पी. मोर का कहना हैं कि सेक्टर -10 के प्लाट नंबर -170 स्थित डीएलएफ कालोनी में अवैध रूप से काफी बड़ा शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसमें बेसमेंट का छत डाला गया था और उसके ऊपर में दीवारों के कार्य तेजी से चल रहा था। जिसे आज नगर निगम के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि कई बार निर्माणकर्त्ता को कार्य रोकने हेतु नोटिस दिया था ,पर वह अपने कार्य को रोकने के बजाए और तेजी से कार्य को किए जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर,एसडीओ ओ.पी मोर व बिल्डिंग इंस्पेक्टर डी. के सोलंकी के अलावा आदि कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की से घर में घुसकर गलत काम करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

 ब्रेकिंग न्यूज़:फरीदाबाद के सोसाइटियों में से बाउंसरों को हटाओं,चौकीदार लगाओं ,गांजा, चरस, जुआ -सट्टा का कारोबार बंद करों-सीपी         

Ajit Sinha

मंझावली पुल का निर्माण सरकार द्वारा ज़ारी हिदायतों के अनुसार तेज़ी से पूरा किया जाए: उपायुक्त विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x