Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम : नौकरी दिलाने के लिए दिल्ली से महिला को बुला लिया,फिर दोनों ने एक -एक करके चलती कार मे महिला से किया सामूहिक बलात्कार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :महिला थाना मानेसर ने आज नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली की एक महिला से चलती कार में सामूहिक बलात्कार करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। पकडे गए दोनों आरोपियों के खिलाफ महिला थाना मानेसर में 11 सितंबर -2018 को भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 डी व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसएचओ शांता देवी का कहना हैं कि उनकी टीम ने आज रमेश निवासी वार्ड नंबर -6, नजदीक सुखराम हॉस्पिटल, पलवल हाल डी -2 -502 ,ओरिस कोरोनेशन ,सेक्टर -85 ,गुरुग्राम व महावीर प्रसाद निवासी गांव फतेहपुर ,जिला रुदप्रयाग ,उत्तराखंड हाल मकान नंबर -357 /75 ,गली नंबर -16 -ए , अशोक विहार ,फेस -2, गुरुग्राम गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने 6 सितंबर – 2018 को आरोपी रमेश से नौकरी दिलाने के लिए संपर्क की थी। इसके एक सप्ताह के बाद उसने उसे नौकरी के लिए 11 सितंबर को दोपहर के दो बजे हुड्डा सिटी मेट्रो स्टेशन पर बुला लिया और उसे अपने कार में बिठा कर धुमाने लगा। इस दौरान आरोपी रमेश ने अपने दोस्त राकेश शर्मा को भी बुला कर अपने आई -20 कार में बिठा लिया व मानेसर इलाके के सुनसान जगहों पर ले जाकर दोनों ने एक -एक करके, उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उनका कहना हैं कि आरोपी राकेश शर्मा का असली नाम महावीर प्रसाद हैं और रमेश को आईएमटी चौक से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Related posts

यूआईसी चेयरमैन भारत भूषण ग्रीन फिल्ड में बनने वाली सड़क पर 13 लाख की भागीदारी करने वाले बिल्डरों के नाम लेने से क्यों बच रहे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने तिलपत में लाखों रुपये के निर्माण कार्य शुरू करवाए

Ajit Sinha

महिला सुपरवाइजर 2000 व हरियाणा शुगर मिल्स के मुख्य रसायनविद 2,50,000/- रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x