Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का सिपाही हूँ, उनके आशीर्वाद से करूँगा, गाँवो का सम्पूर्ण विकास : विजय लोहिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला परिषद फरीदाबाद के चेयरमैन विजय लोहिया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जोकि सबका साथ सबका विकास के मूल सिद्धांत को अपना कर काम करता है । यही कारण है कि उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली थी और वह भाजपा के थे भाजपा के हैं और भाजपा के रहेंगे । जिला परिषद चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली । उन्होंने माना कि वह गठबंधन का धर्म निभाते हुए प्रदेश के  उप-मुख्यमंत्री  से आशीर्वाद लेने गए थे और वह सभी नेताओं को अपने से वरिष्ठ मानते हुए उनका सम्मान करते हैं और करते रहेंगे।

विजय लोहिया आज सुबह गांव केली स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक डागर के कार्यालय पर एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि इस पत्रकार सम्मेलन के बाद वह सीधे केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल  गुर्जर के  निवास स्थान पर जाएंगे और जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया ने साफ किया कि कुछ लोग इस प्रकार का प्रचार कर रहे हैं कि वह जननायक जनता पार्टी में चले गए हैं । जबकि वह विशुद्ध रूप से भाजपा के कार्यकर्ता और कृष्णपाल गुर्जर के सिपाही हैं.जिला परिषद चेयरमैन विश्वास व्यक्त किया कि कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  के आशीर्वाद से वह संपूर्ण क्षेत्र का पूर्ण विकास कराएंगे ।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति विकास की नीति है और इसी नीति को फरीदाबाद जिला परिषद अपना आएगी ।

उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास होगा कि जिला परिषद के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलें और इस संपूर्ण क्षेत्र का  कृष्णपाल गुर्जर के दिशा निर्देशों अनुसार विकास कराएं ।उन्होंने अपनी जीत के लिए अपने क्षेत्र की जनता और इसमें सहयोग के लिए दीपक डागर का आभार भी व्यक्त किया ।इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दीपक डागर ने कहा कि विजय लोहिया कोई मंझे हुए राजनैतिक  नहीं है वह एक सीधे साधे इंसान हैं, जो कि अपने क्षेत्र के विकास की इच्छा रखते हैं और इस इच्छा पूर्ति के लिए वह दिन रात एक करेंगे, इसमें किसी को संशय नहीं होना चाहिए ।दीपक डागर के अनुसार विजय लोहिया के नेतृत्व में पूरी जिला परिषद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में उनके दिखाए रास्ते पर चलेगी और संपूर्ण क्षेत्र का पूर्ण विकास किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि आज यह पत्रकार वार्ता केवल इसीलिए बुलाई गई है कि किसी को इस बात को लेकर संशय नहीं होना चाहिए कि जिला परिषद के चेयरमैन भाजपा के हैं और रहेंगे ।उन्होंने कहा कि  विजय लोहिया  के सीधे संवाद के कारण पिछले दिनों कुछ ऐसा संदेश गया जिससे उनकी पार्टी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी, लेकिन आज चौधरी कृष्णपाल गुर्जर  के नेतृत्व में अपनी इस चेयरमैन की पारी की शुरुआत कर यह साफ कर दिया  कि वह भाजपा के हैं और भाजपा उनकी है ।

Related posts

लाइव वीडियो सुने: भारत में पिछले 8 साल से डर का माहौल, नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है-राहुल गांधी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लक्कड़पुर फाटक पर बने फुट ओवर ब्रिज से आमजन को मिलेगा लाभ: सीमा त्रिखा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भगवान श्र्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने अपने निवास पर करवाया भजन संध्या का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x