Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: शताब्दी महाविद्यालय ने ‘नो व्हीकल डे एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम’ के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय ने ‘नो व्हीकल डे’ एवं वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।  ‘नो व्हीकल डे’ कार्यक्रम के तहत शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी व छात्र निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन, साइकिल व पैदल महाविद्यालय पहुँचे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने महाविद्यालय परिसर के निकट ने पौधा लगाकर ‘वृक्षारोपण कार्यक्रम’ का शुभारंभ कर और उपस्थित स्वयंसेवकों, कैडेट्स एवं स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

जिसके उपरांत 30 से अधिक छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर यह दोनों कार्यक्रम महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब, एनएसएस, वाईआरसी एवं एनसीसी द्वारा आईक्यूएसी के संरक्षण आयोजित किये गए . पर्यावरण क्लब संयोजक डॉ. नीरज सिंह, सहायक आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. ललिता ढींगरा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कविता शर्मा, वाईआरसी काउंसलर दिनेश कुमार एवं एनसीसी सीटीओ नेत्रपाल सैन ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने आज फ़रीदाबाद महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से की बैठक 

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा में बिजली,पानी,सड़क की समस्या का निदान करके ही अगला चुनाव लडूंगा, विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी कारोबारी से बोली मैं झूठे बलात्कार के केस में फंसा दूंगी, पहले भी कई लोगों को झूठे केस फंसा चुकी हूँ, पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x