Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा फ़रीदाबाद ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा फ़रीदाबाद द्वारा भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय फरीदाबाद में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल द्वारा किया गया.कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री हरियाणा विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ सरमा, जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल, महापौर प्रवीण जोशी तथा विधायक धनेश अदलखा, सतीश फागना, मूलचंद शर्मा और सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण कियाइस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
“एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक पर्यावरणीय पहल नहीं, बल्कि यह माँ के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।” यह दिन लोगों को प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति हमारे कर्तव्यों को जागृत करने का दिन है आज हम सभी बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के चलते प्रकृति को बचाना हमारा कर्तव्य है इस संकल्प के साथ इस वर्ष कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाएं, ऐसा संकल्प कर इसे सिद्ध करने का कार्य अवश्य करें ।”प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और हरियाली बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘पर्यावरण संरक्षण’ को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।”

Related posts

फरीदाबाद : समाज में होनहार युवाओं की कहीं कोई कमी नहीं है,बशर्तें उन्हें समय रहते सही मंच मिले, मनहर वलजी भाई जाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राष्टीय बाल अधिकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने सेंट्रल थाने में डीएवी, स्कूल सै. 14 व ग्रेंड कोलंबस स्कूल सै.16 के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद; वाईएमसीए द्वारा स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x