Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने एक ऐसे ठग बाबा को गिरफ्तार किया हैं जो लोगों को जेब में रखे हुए पैसों दोगुना करने झांसा देता था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने एक ऐसे बाबा को गिरफ्तार किया हैं जो आमजनों को जेब में रखे हुए पैसों को दोगुना करने का झांसा देता हैं, असली नोट लेने के बाद बाबा उसे एक शंखनुबा चीज छूने हेतु देता था जिसे छूने के बाद उसे नशा हो जाता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी बाबा के पास से नकली नोट की एक गढ्ढी बरामद की हैं।
प्रभारी संदीप मोर का कहना हैं कि शुक्रवार को वीटा डेयरी के पास रहने वाले मुन्ना सिंह जोकि एक आइसक्रीम कंपनी में नौकरी करता हैं, वह अपने किसी कार्य से बदरपुर बॉर्डर की ओर तेजी के साथ अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था तो रास्ते में सेक्टर -31 के इलाके में एक बाबा ने उसे लिया और कहा कि तेरे जेब में जितने पैसे रखे हुए हैं उसे वह दोगुना कर देगा। इस दौरान मुन्ना ने उसे अपने जेब में रखे हुए करीब 4 हजार रूपए बाबा को दे दिए और बाबा ने उसे पहले तो आंख बंद करने को कहा व फिर एक शंखनुमा चीज उसे छुआ दिया जिससे उसे नशा हो गया इस बीच में उसने नकली नोट गढ्ढी के ऊपर एक असली नोट कर उसे धरा दिया। बोला की इस गढ्ढी को अपने जेब में रख ले यहां पर इस गढ्ढी को खोलेगा तो सभी के सभी नोट नकली हो जाएगें। इस गड्ढ़ी को घर जा कर खोलना।
उनका कहना हैं कि मुन्ना सिंह ने आपबीती सारे घटना क्रम पुलिस को बताई और पुलिस ने उसके निशानदेही पर बाबा को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बाबा ने अपना नाम बाबा विक्रम नाथ, सपेरा निवासी आर्य नगर जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश बताया । उनका कहना हैं कि आरोपी बाबा विक्रमनाथ के पास से 3400 के असली नोट व 2000 रूपए के नकली गड्ढ़ी बरामद किए गए हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी बाबा विक्रम नाथ के खिलाफ सेक्टर -31 थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 341 ,420 व 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं और आरोपी बाबा ने 8 -9 वारदातों को करना कबूल किया हैं।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनमोल ने बच्चों संग मिलकर ‘गीत सलोने बचपन के’ पुस्तक किया विमोचन

Ajit Sinha

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने झज्जर हलके की बूथ कमेटियों की बैठक ली, कार्यकर्ताओं को चुनाव की कमान सौंपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए बिजली कनेक्शन की केबल निगम उपलब्ध करवाएगा : अमित खत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x