Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जिस शख्स को एसडीआरएफ नहर में तलाश रही, असल में वह शख्स शहर में ऑटो बदल -बदल कर घूम रहा था,सकुशल बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिस शख्स को एसडीआरएफ की टीम खेड़ी पुल के समीप गुरुग्राम नहर में सरगर्मी से तलाश रही थी,असल में वह शख्स फरीदाबाद में 3-4 दिनों से ऑटो रिक्शा बदल-बदल कर इधर-उधर धूम रहा था। उसकी लापता होने की एफआईआर थाना खेड़ीपुल,फरीदाबाद में दर्ज है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब उस शख्स की लाश गुरुग्राम नहर में नहीं मिलने पर, तलाश के दायरे को बढ़ाते हुए शहर भर में उसकी तलाश शुरू की,और उसे सकुशल बरामद कर लिया। लापता शख्स का नाम अरमान उम्र 24 वर्ष है। अरमान ने ये हरकत घरेलू परेशानियों की वजह से की थी। अरमान के मिलने से घर के सभी लोग बहुत खुश है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अरमान उम्र 24 वर्ष,ने दिनांक 17 नवम्बर-2026 को नहर में कूदते हुए का वीडियो बनाकर अपने पिता के फोन के व्हाट्सएप भेज दी थी। वीडियो देखने के बाद पूरे परिवार में एकदम से कोहराम मच गया। और वीडियो में गुरुग्राम नहर में कूद कर आत्महत्या करने की बात कही गई थी। इस घटना की एक शिकायत तुरंत थाना खेड़ीपुल, फरीदाबाद में दी, और पुलिस टीम ने तुरंत इस घटना की सूचनादमकल कर्मी व एसडीआरएफ की टीम को दी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर अरमान की तलाश नहर में की,जब अरमान की लाश नहर में नहीं मिली थी तो पुलिस ने उसके तलाश के दायरे को बढ़ाया,और अरमान को सकुशल एक सूचना के आधार पर बरामद कर लिया। अभी तक की पूछताछ में ये सामने आया है की अरमान ने घरेलू परेशानियों से तंग आकर ये हरकत की थी इसके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Related posts

चंडीगढ़: सरसों तेल की एवज में हर माह लाभार्थियों को 250 रुपए बैंक खातों में भेजे जा रहे – उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोस्तों ने अमन को नशे का ज्यादा डोज लेने के बाद उसे धक्का देकर नीचे गिरा, गिरते वक़्त पत्थर से टकरा कर मौत हो गई।

Ajit Sinha

गणित विभाग ने विद्यार्थियों के कौशल और आत्मविश्वास को प्रोत्साहन देने के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x