Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद : प्रदेश की भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं, कानून ब्यवस्था चरमरा कर, अपराधों में काफी बृद्धि हुई हैं, अशोक तंवर ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं कानून ब्यवस्था बिल्कुल चरमरा कर रह गई हैं, जिसके कारण अपराधों की दिन प्रतिदिन बृद्धि हो रहीं हैं। वहीँ सरकार के किए गए वायदे बेरोजगारों को रोजगार केवल मुंगेरी लाल सपने साबित हुए हैं, प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में असमर्थ रही हैं। यह शब्द कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष अशोक तंवर ने सेक्टर – 17 स्थित ओबीसी सैल के प्रदेश महासचिव सुनील नागर के निवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहे। उन्होनें कहा कि सरकार पिछले 4 सालों से स्मार्ट सिटी का सपना दिखा रही हैं। स्मार्ट सिटी के स्थान पर शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए, आगरा व गुरुग्राम कैनाल में काले पानी का बहाव, टूटी फूटी सड़कें, बिजली की कटौती के कारण फरीदाबाद को सरकार ने बीमारी का घर बना दिया।
सरकार शहर को तो स्मार्ट सिटी तो नहीं बना पाई पर शहर के लोग अब जरूर स्मार्ट बन गए हैं , समय आते ही भाजपा सरकार को उखाड़ फैक कर कांग्रेस का परचम फैराएंगें। क्यूंकि कांग्रेस सरकार ने ही फरीदाबाद में बड़े -बड़े उद्योग विकसित किए हैं और मैट्रो ट्रैन को लाकर शहर को खूब सूरत बनाया हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने कांग्रेस के किए गए विकास कार्यों के मरम्मत कराने में असमर्थ रहीं हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के उस ब्यान पर चुटकी लेते हुए कहा कि महिलाओं पर उंगली उठाने वालों की उंगलियां काट ली जाएगी। तंवर ने कहा कि पिछले 4 सालों से भाजपा सरकार कहा सोई हुई थी जब महिलाओं की लगातार उत्पीड़न जारी थे। अब उन्हें महिलाओं की याद आने लगी हैं। उनका कहना हैं कि प्रदेश को पिछले 4 सालों में 4 बार जलाया गया तब सरकार ने किसी की भी उंगलियों को नहीं काटा। अब चुनाव के नजदीक आते ही उन्हें महिलाओं पर जाकर सरकार को महिलाओं पर अत्याचार दिखने लगे हैं। नोटबंदी ने पूरे देश को बर्बाद कर के रख दिया हैं और जीएसटी लगाने के कारण ब्यापारी वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

Related posts

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विद्यालयों को छात्रों के लिए खोलने का समय तीन घंटे रहेगा : जिला शिक्षा अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य मंत्री गण करेंगे शिरकत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 में- ए धनलक्ष्मी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x