Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सारन थाना ने एक गैस एजेंसी के मैनेजर सहित 3 कर्मचारियों के खिलाफ गैस की कालाबाजारी करने का केस दर्ज किया हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सारन थाना पुलिस ने एक गैस एजेंसी के मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ गैस की कालाबाजारी करने का केस दर्ज किया हैं। पुलिस ने कालाबाजारी करते हुए डोमेस्टिक गैस के 19 सिलिंडर बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी वेंडर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया हैं और बाकि के दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही हैं।
जांच अधिकारी राज कुमार की माने तो प्रथमा गैस एजेंसी जोकि पर्वतीया कालोनी में हैं, उसका वेंडर मुकेश भरे हुए प्रत्येक गैस सिलिंडर में से 2 से 3 किलों गैस की चोरी करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया हैं,इसके कब्जे से19 डोमेस्टिक गैस सिलिंडर जोकि भरे हुए हैं को पुलिस ने बरामद किए हैं। उनका कहना हैं कि यह सब प्रथमा गैस एजेंसी के मैनेजर व मुंशी की मिलीभगत से काफी लम्बें समय से कालाबजारी किए जा रहे थे। गैस के कालाबाजारी करने के जुर्म में उन्होंने गैस एजेंसी के मैनेजर,मुंशी व वेंडर मुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी से गैस चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी वेंडर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया हैं। बाकि के दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : डॉ राकेश पाठक को मिला बेस्ट काउंसलर अवार्ड, वापिस आने पर प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक ने शिविर में सम्मलित सभी छात्रों को दी बधाई

Ajit Sinha

 हरियाणा: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हड़ताली कर्मचारियों से एस्मा हटाने के बारे में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी को पत्र लिखा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा ने आज खोला कार्यालय-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x