Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट तिगांव क्षेत्र में अवैध रूप से इंडस्ट्रियल शेड बनाने वाली दो महिलाओं के खिलाफ तिगांव थाने कराया केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ; डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने अवैध रूप से इंडस्ट्रियल शेड बनाने के मामले में तिगांव थाने में दो महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया हैं। दोनों महिलाएं एक परिवार से तलूक रखती हैं। खबर के मुताबिक नीरू गोयल व नीतू गोयल निवासी सेक्टर -8 के मकान नंबर -432 निवासी हैं वह तिगांव क्षेत्र में अवैध रूप से इंडस्ट्रियल शेड जोकि काफी बड़ा शेड हैं, को बना लिया। इसकी शिकायत किसी शख्स ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की थी। शिकायतकर्ता की इस शिकायत को जांच के लिए पुलिस प्रशासन ने डीटीपी इंफोर्स्मेंट को भेज दिया था।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता अज़रुद्दीन ने इस प्रकरण की जांच करने के बाद निर्माणकर्ता नीरू व नीतू को नोटिस भेज कर कार्यालय में बुलाया था और उन्हें बनाए गए निर्माणों के परमिशन दिखाने को कहा पर वह लोग परमिशन को नहीं दिखा पाई। उनका कहना हैं कि इस संबंध में उन्होनें दोनों ही निर्माणकर्ता महिला नीरू व नीतू के खिलाफ एक रिपोर्ट बना कर हुड्डा सेल को भेज दिया था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आज तिगांव थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 7 (1 ), 12 (2 ), पीएसआर एक्ट न. 41 सन 1963 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर , इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के समीप वर्षों पुरानी पीपल के पेड़ के नीचे की चबूतरा तोडना, जड़ों खोखला करना, तूल पकड़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा को उखाड़ फेकेंगे,आगामी चुनावों के लेकर आज आप कार्यालय में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित, धर्मबीर।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम ने आज एक जींस की फैक्टरी में की छापेमारी, अवैध रूप से रंगाई और धुलाई का काम चल रहा था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x