Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सादर इंडिया सोसायटी मंच ने देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का उठाया बीड़ा,सभी को नौकरी करना चाहिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : आज देश की आबादी एक सौ पैतीस करोड़ हैं जिसमें 90 करोड़ के आसपास युवा वर्ग हैं, ऐसे में सभी युवाओं को खुशहाल बनाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हम सब की भी उतनी ही जिम्मेदारी हैं,जितनी सरकार की हैं, इन हालतों में बेरोजगार युवाओं को नौकरीदिलाना एक बड़ी चुनौती हैं। इस लिए उन्होनें सादर इंडिया सोसायटी मंच का गठन किया गया हैं। हरियाणा पुलिस के रिटार्यड  डीजीपी व मंच के अध्यक्ष शील मधुर ने मैगपाई होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए।

शील मधुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश -प्रदेश में जो भी सरकारें आती हैं, उसके पहले कहती हैं बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी पर सभी बेरोजगारों को नौकरियां नहीं मिल पाती हैं, क्यूंकि नौकरियों को देने के लिए बड़े बड़े नए संस्थाओं को स्थापित करना बहुत जरुरी हैं ऐसा  फ़िलहाल कुछ नहीं हो रहा हैं पर देश में बेरोजगारों की तादाद बड़ी तेजी के साथ बढ़ती जा रहीं हैं,  पर जरुरत मंद लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। इन हालतों में बेरोजगारों भटकना लाजमी हैं, अगर उन युवाओं को सही राह नहीं दिखाने की सख्त जरुरत हैं, ऐसे में उन्हें रोजगार दिलाना अवश्य हैं, जब युवाओं को नौकरी मिलेगा, तभी उसकी जिंदगी में खुशहाली आएगी, फिर उसके परिवार में खुशहाली आएगी, फिर देश खुशहाल होगा, बेरोजगारों की जिंदगी में खुशहाली आने  के बाद,  देश में बढ़ रहे अपराधों में कमी आएगी,

उनका कहना हैं कि देश के बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से उन्होनें सादर इंडिया सोसायटी मंच का गठन किया हैं ,इस मंच से अभी तक हजारों लोग जुड़ चुके हैं, अभी काफी लोग मंच से जुडेंगें ,इसके कार्यालय देश के प्रदेश भर में खोले जाएंगें। उनका कहना हैं कि देश के सभी लोगों को  नौकरी या  ब्यापार अवश्य करना चाहिए। उन्होनें ऐसे लोगों के लिए एक बेवसाइट  की शुरुआत की  हैं जिस पर हजारों अपना बायोडाटा भेज चुके हैं, उन बायोडाटा को कुछ  कंपनियों में नौकरियों के लिए भेज दी हैं । ऐसे में मात्र कुछ ही लोगों को फायदा मिला हैं , ज्यादात्तर लोगों को कोई फायदा नहीं मिला हैं।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -7 में तीन बच्चों की मां के साथ एक शख्स द्वारा जबरन बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया, मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

पत्नी छोटी बातों को लेकर हमेशा झगड़ा करती रहती थी, संडे के दिन झगड़ा ज्यादा बढ़ गया और उसकी हत्या कर दी-अरेस्ट

Ajit Sinha

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ पर सौगात, 27 अक्टूबर को हिसार एयरपोर्ट का भूमि पूजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x