Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक बंद फ्लैट से अज्ञात चोर 10,00,000 रुपए नगद चोरी करने का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक बंद फ्लैट से अज्ञात चोर 10 लाख रुपए नगद चोरी किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ ताला तोड़ कर चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह की माने तो इस केस की जांच अभी की जा रहीं हैं, के बाद दोषी पाए जाने के बाद जो भी आरोपी होगा , उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा ,

सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमे में शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने कहा हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी के मकान नंबर -280 ,ब्लॉक बी ,सेकेंड फ्लोर के एक फ्लैट में रहता हैं। उसका दिल्ली के नेहरू पैलेस में प्रिंटिंग का कारोबार हैं और  उसकी शादी 22 जनवरी को हैं। उनका कहना हैं कि शादी में खर्च करने के लिए 10 ,00 ,000 रुपए फ्लैट के अलमारी में रखे हुए था पर अज्ञात चोर ने फ्लैट का ताला तोड़ कर अंदर घुस आए और अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे हुए 10,00 ,000 रुपए नगद चोरी कर ले गए। इस मामले में ग्रीन फील्ड कालोनी के पुलिस चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह का कहना हैं कि अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 454 व 380 के तहत केस दर्ज कर ,इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।



Related posts

फीवा व ओमेक्स द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगें -आकाश गुप्ता

Ajit Sinha

नशा के विरुद्ध: 1169 जगहों पर की गई छापेमारी, 98 एफआईआर दर्ज, 100 लोगों को किया गया अरेस्ट-अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने आज एनआईटी में ई सिगरेट बेचने वाली दुकान पर मारा छापा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x