Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बीती रात ग्रीन फील्ड कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी ने पीछा कर एक कार से अंग्रेजी शराब की13 पेटी बरामद की हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बीती रात सूरजकुंड थाने के अंतर्गत आने वाली ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी की पुलिस ने एक कोरोला कार से 13 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। पीछा कर रहे पुलिस की डर की वजह से शराब तस्कर अपनी कार को सड़कों पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार सहित शराब की पेटियों को अपने कब्जे में ले लिया हैं।
चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी का कहना हैं कि रात के वक़्त वह अपने टीम के साथ गश्त कर रहे थे इस दौरान एक सफ़ेद रंग की कोरोला कार में सवार एक शख्स पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगा। इसे भागता हुआ देख पुलिस को शक हुआ और उन्होनें अपने टीम के साथ उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपनी कार को बीच सड़क पर छोड़ कर तस्कर फरार हो गया। पीछा कर रहीं पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।
उनका कहना हैं कि जब पुलिस ने कोरोला कार की तलाशी ली तो कार की डिक्की से 13 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई हैं। शराब की बोतलें इम्पेक्ट ब्रांड की हैं। उनका कहना हैं कि पुलिस ने अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर,आरोपी तस्कर की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इसके आसपास के इलाकों से शराब की पेटियों को लेकर दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा था।

Related posts

फरीदाबाद: हजारों बच्चों की जिंदगी में रंग भर रहा एसओएस विलेज – राजेश नागर

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा से नॉन-एससीएस कोटे से 4 अधिकारी बने आईएएस।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के प्रांगण में आज किसने लगाए कृषण पाल गुर्जर जिंदाबाद और पार्षद नरेश के खिलाफ नारे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x