Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अभी अभी : सेक्टर -7 -10 के समीप हमलाबारों ने हॉकी ,सरियों, डंडों से शेरू, तारिक , बंटी पर किया कातिलाना हमला, 3 घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : अभी अभी :सेक्टर -7 -10 रोड पर आज दो गुटों के बीच हुए झगडे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों घायलों को नजदीक के सर्वोदय अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाया गया पर वहां से परिजनों के द्वारा तीनों घायलों को मेट्रो हॉस्पिटल में ईलाज हेतु ले आए जहां पर अभी तीनों का ईलाज किए जा रहे है , सेक्टर -थाना पुलिस अभी मामले की जांच कर रहीं हैं।
एसीपी बलबीर सिंह का कहना हैं कि देर सांय सेक्टर -7 -10 रोड पर दोनों गुट के लोग अपने अपने कार में थे, हमला करने वाले दो लड़के गांव नवादा के हैं जो तीन लोग घायल हैं वह सब के सब गांव मच्छगर के रहने वाले हैं, खबर हैं कि तीनों के ऊपर हॉकी , लोहे की सरियों व डंडों से हमले किए गए हैं, सभी के शरीर चोट के गंभीर निशान हैं, इनमें से एक शख्स की हालत काफी गंभीर हैं, घायलों के नाम शेरू, तारिक व बंटी हैं, इस झगडे में गोली चलने व लगने की कोई पुष्टि नहीं हुई हैं। बदमाशों की संख्या करीब 8 से 10 के बीच बताई हैं, खबर हैं कि बदमाशों ने हथौड़ों मार -मार कर तीनों के हाथ -पैर तोड़ रखे हैं, खबर हैं कि बाइपास रोड पर भी एक शख्स को पीट -पीट कर अधमरा हालत में सड़क पर पड़ा मिला हैं । बदमाशों की लाइव वीडियो से पहचान की गई हैं। बदमाशों को पकड़ने हेतु पुलिस की टीम लगी हुई हैं।


Related posts

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल ने सेक्टर -31 के कम्युनिटी सेंटर में दिव्यांग जनों को 200 मोटर इज ट्राई साइकिल बाटें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना डेंटल कॉलेज ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के 11वें बैच का ओरिएंटेशन शुरू किया।

Ajit Sinha

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के आरोपित को एनआईटी पुलिस टीम ने किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x