Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तेज रफ़्तार डंपर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को सड़क पार करते वक़्त मारी जोरदार टक्कर, दोनों निजी अस्पताल में भर्ती।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर-21डी में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी बुरी तरह घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी खतरे से बाहर है, वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक गांव अनखीर निवासी तेजपाल की बेटी अंजलि अपनी मां गीता को स्कूटी पर बिठाकर एनआइटी-पांच डाक्टर के पास ले जा रही थीं।

सेक्टर-21 डी के नजदीक जैसे ही उन्होंने सड़क पार करने की कोशिश की अनखीर की तरफ से आए डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों मां-बेटी इधर-उधर गिर गईं और स्कूटी डंपर के नीचे दब गई। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने डंपर चालक की पहचान बिजनौर,यूपी निवासी सतपाल के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि आरोपित चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने 10 निर्माणधीन दुकानों पर चलाया बुल्डोजर।

Ajit Sinha

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को अवैध खनन को लेकर यमुना नदी का दौरा किया।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x