Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सै. 48 ने छीना -झपटी के मामलें में तीन झपटमारों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से लाखों गहने, देशी कट्टे बरामद किए हैं


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 ने छीना झपटी के मामले में तीन झपटमारों को गिरफ्तार किए हैं, पकडे गए झपटमारों से पुलिस शहर के 4 मुकदमों को सुलझाने का दावा किया हैं, इन आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, एक मोटर साइकिल, सोने का हार, कान की झुमकी, एक माथा टीका, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, तगड़ी चांदी की, एक मोबाइल फोन सैमसंग, सोने की चैन, एक देशी कट्टा व नगद 4000 रूपए बरामद किए हैं।
प्रभारी अनिल कुमार की माने तो उनकी टीम ने अमन निवासी मकान न. एसएस 489, सै. हुड्डा कालोनी, लखनऊ,उत्तरप्रदेश, सूरज निवासी न. डी 2 /3 सै. हुड्डा कालोनी हाल फ्रेंड्स कालोनी, ओल्ड फरीदाबाद, विनय उर्फ़ विनी निवासी मकान न. 561, वार्ड न. 1 बल्लभगढ़, हाल निवासी गली न. 1 ,शिव कालोनी ,पल्ला , फरीदाबाद को गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए अमन , सूरज , विनय पर छीना झपटी के आरोप हैं, इन आरोपियों से एनआईटी, सेक्टर -55 व कोतवाली थाने में छीना -झपटी व चोरी के दर्ज कई मामले को सुलझा लेने का दावा किया हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान अमन व सूरज ने लखनऊ में एक चोरी की वारदात करना कबूल किए हैं,
यह मुकदमा थाना कृष्णा नगर,लखनऊ ,उत्तरप्रदेश में दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि इन लोगों ने चोरी के गहनों को लखनऊ में मणप्पूरण गोल्ड फाइनेंस कंपनी में एक लाख 5 हजार रुपए में गिरवी रखे हुए हैं। तीनों छपटमारों से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक मोटर साईकिल, सोने का हार, कान की झुमकी, एक माथा का टीका, चांदी की 3 जोड़ी पाजेब ,तगड़ी चांदी की,एक मोबाइल फोन सैमसंग, एक धड़ी, सोने की चैन, 4000 रूपए नगद व अमन के पास से एक देशी कट्टा आदि सामान बरामद किए हैं।

Related posts

भांजा -भांजी ने शूटर को 1. 50 लाख रूपए की सुपारी देकर मामा सुभाष की हत्या करवाई थी ताकि उसकी प्रॉपर्टी कब्ज़ा सके,5 गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जो व्यक्ति जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है, उसकी मदद स्वयं भगवान करते हैं,कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में धमाके के साथ दीवार तोड़ती हुई कार घुसी घर के अंदर, लाखों के नुकशान की खबर, जान बाल बाल बची, देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x