Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने टटलू गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, नकली सोने को असली सोने बताकर बेच रहे थे,बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने आज टटलू गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किए हैं, पकड़े गए दोनों सदस्यों के पास से पुलिस ने दो नकली सोने के बिस्कुट, दो मोबाइल फोन व नगद 50 हजार रूपए बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैं।
प्रभारी संदीप मोर की माने तो उनकी टीम ने आज दिलशाह निवासी मोहरू का नंगला ,हसनपुर ,पलवल व शाकिर निवासी गांव गामड़ी , जुन्हैड़ा खुर्द ,कामा , राजस्थान को गिरफ्तार किए हैं। उनकी माने तो पकड़े गए दोनों आरोपी लोगों को फोन करके कहा करते थे कि उन्हें खुदाई के वक़्त सोने के बिस्कुट मिले हैं ,कभी कहते थे कि उनके पूर्वजों के द्वारा सोने के बिस्कुट छोड़ गए हैं, का झांसा देकर,सस्ते दामों में पैसों की जरुरत के लिए बेच रहे हैं।
उनका कहना हैं कि ऐसे ही एक ग्राहक को बल्लभगढ़ बस स्टेण्ड के समीप इन लोगों ने नकली सोने की बिस्कुट को असली बिस्कुट बता कर देने के फिराक में था। जब तक यह दोनों आरोपी दिलशाह व शाकिर अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, उनकी टीम ने दोनों को धर दबोचा ,उनका कहना हैं कि पकडे गए आरोपियों के पास से दो नकली सोने की बिस्कुट,दो मोबाइल फोन व 50000 रूपए नगद बरामद किए गए हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 99% अंक लेकर मासिक रैंकिंग में प्रदेश पुलिस पहले स्थान पर: सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड में पाए 100%

Ajit Sinha

पुरी प्राणायाम में विधायक राजेश नागर ने फहाराया तिरंगा झंडा,आरडब्ल्यूए के कार्यक्रम में कोरोना योद्धा डॉक्टर्स को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर आगामी 28 अप्रैल को बडख़ल विधान सभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x