अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सूरजकुंड क्षेत्र के गांव अनंगपुर में 16/17 जुलाई की रात को घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा,एनआईटी की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम रवि उर्फ रॉबिन निवासी घाटीतला मोहल्ला गाँव अनंग पुर, फरीदाबाद व मोहित डेढ़ा उर्फ मन्नू निवासी वजीरपुर,अशोक विहार फेज-1 दिल्ली व दिनेश उर्फ दिन्ना निवासी भारत कालोनी फरीदाबाद है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रोबिन का शिकायतकर्ता के साथ पुराना झगड़ा था जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपित रोबिन मोटरसाईकिल पर अपने साथी दिनेश के साथ शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचा और उनकी गाडी पर फायर किया और उसके बाद गाडी में आग लगा दी। जब शिकायतकर्ता और उसके परिवारजन घर से बाहर आए तो भागते हुए उसने दुसरा फायर उनके ऊपर किया। दौराने रिमांड रोबिन ने बताया कि उसने पिस्टल 35 हजार रूपये में मोहित से खरीदा था, जिसकी सूचना पर मोहित को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के कब्जा से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल,एक पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद किया गया है। अदालत में पेश कर तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार आकाश निवासी अनंगपुर की शिकायत पर थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया था कि जून माह में उसका रोबिन नामक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। जिस संबंध में गांव एवं समाज के लोगों की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। 16 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे रोबिन अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर उसके घर के बाहर आया और दोनों ने घर के बाहर खड़ी उसकी कार पर गोली चलाई और इसके बाद बोतल में पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी और भागते समय आरोपियों द्वारा फायर किया गया था।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

