Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी व ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम इंफोर्स्मेंट ने संयुक्त रूप से यमुना नदी, सेहतपुर में विकसित, अवैध कालोनी में तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :डीटीपी व ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम इंफोर्स्मेंट ने संयुक्त रूप से आज सेहत पुर के यमुना खादर में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में अवैध रूप से बने कई मकानों,दुकानें व 70 से अधिक डीपीसी को तोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्त्व पल्ला थाना के एसएचओ अनिल कुमार कर रहे थे। जिस जगह पर तोड़फोड़ की गई हैं उस जगह पर पिछले दिनों आई यमुना नदी में बाढ़,का पानी तक़रीबन 15 से 20 फुट तक भरा हुआ था।
खबर हैं कि यमुना नदी से सटे हुए इलाके में भू -माफियाओं के द्वारा यमुना नदी की जमीनों पर अवैध कलोनी विकसित किया गया था। इस कालोनी में भू -माफियाओं ने अवैध रूप से प्लॉटिंग करके गरीबों को धोखे से 7000 से लेकर 10000 रूपए प्रति गज के हिसाब से बेच दिया। जिसमें कई लोगों ने जमीन खरीद कर,उसमें मकान बना कर अपने बच्चों के साथ कर रह रहे थे, कई लोगों ने अपने प्लाटों में डीपीसी बनाए हुए थे। जिसकी तादाद काफी ज्यादा थी। पिछले दिनों यमुना नदी में आई बाढ़ के पानी में यह पूरा का पूरा इलाका डूबा हुआ था। डीटीपी व ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम इंफोर्स्मेंट ने संयुक्त रूप से आज भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई की। डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की माने तो दो बुल्डोजर की मदद से कई मकानों ,दुकानों व 50 से अधिक डीपीसी को ध्वस्त कर दिया हैं। इस कार्रवाई के दौरान डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ ओ.पी मोर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर डी.के. सोलंकी के अलावा आदि कर्मचारीगण मौजूद थे।

Related posts

राशन डिपो होल्डर की शिकायत करने पर, डिपो होल्डर के परिजनों ने शिकायतकर्त्ता को पीटने के मामले में 2 महिला सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा: जिला प्रशासन को मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोविड-19 से संबंधित रेमेडीशिवर/टोसीलीजम्ब व अन्य दवाइयों को सीधे अस्पताल में उपलब्ध कराएंगे-एसडीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x