Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

परिवार को फोटो/वीडियो भेजने की धमकी देकर संबंध बनाने का दे रहा था दबाव व ब्लैकमेल कर ढेड़ लाख रुपए ऐंठने, आरोपत पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: युवती को वीडियो -फोटो उसके माता -पिता को भेजने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने व लगभग ढेड़ लाख रुपए ऐठनें के मामले में थाना खेड़ीपुल,फरीदाबाद की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसका नाम अर्जुन निवासी मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश है। इस मामले में एक एफआईआर थाना खेड़ी पुल, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज है। इसी एफआईआर में आरोपित को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-85, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के घर से चले जाने की शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ी पुल, फरीदाबाद पुलिस टीम ने युवती को गत 16 सितंबर को गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया था। युवती की पूछताछ में सामने आया कि अर्जुन निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद पीड़िता की फोटो/वीडियो उसके परिवार के पास भेजने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था तथा पैसे की मांग भी करता था। डर के कारण युवती ने अलग- अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से आरोपित को करीब 1.5 लाख रुपये भी भेजे थे। उन्होंने आगे बताया कि थाना खेड़ीपुल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित अर्जुन निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: लगन सगाई में आए लकड़ों ने सबक सिखाने व दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से घर के बाहर दो फायरिंग करके हुए थे फरार-पकड़े गए।

Ajit Sinha

सवारियों को गाडी में बिठा हथियार की नोंक लूटने और छीना झपटी करने वाले  चार लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

दुर्गा सप्तमी पर सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में लोगों को कोरोना से छुटकारा के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x