Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पुरी प्राणायाम में विधायक राजेश नागर ने फहाराया तिरंगा झंडा,आरडब्ल्यूए के कार्यक्रम में कोरोना योद्धा डॉक्टर्स को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सेक्टर- 82 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी आरडब्ल्यूए ने आज यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। जिसमें विधायक राजेश नागर ने तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कोरोना योद्धा डॉक्टर्स को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमें अपनी आजादी को हर कीमत देकर भी अक्षुण्ण रखना चाहिए। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की बाजी भी लगाकर देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किए। आज हम सभी आजादी की हवा ले पा रहे हैं तो उन वीर सैनानियों का भी धन्यवाद करें जिनके बलिदान के कारण हम आजाद हैं। श्री नागर ने कहा कि देश आजाद है लेकिन हमें आजाद मन से देश की आजादी को बनाए रखने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने यहां कोरोना योद्धा चिकित्सकों को भी सम्मानित किया। श्री नागर ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी पर हम सभी ने मिलकर विजय पाई है लेकिन इसमें भी सबसे अधिक योगदान चिकित्सकों का रहा है। हमें इन्हें सदा ही सम्मान देना चाहिए। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ अजय गोलय, डॉ अनमोल गोयल, डॉ संजीव भगत, डॉ शीला भगत, डॉ राजेंद्र, डॉ श्वेता भड़ाना, डॉ गजेंद्र अधाना आदि शामिल रहे। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए से साहिल कुमार, योगेश मान, सीमा भारद्वाज, अंजना सिंह, विजय सिंह, अमित चंद्रा, नितिन अरोड़ा, तेज साहनी, दीपक चावला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

मुंझेड़ी में बदमाशों भंवर सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से किया हमला फिर उस पर गोलियों की बरसात कर दी,मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव सुचारू संचालन के उद्देश्य से नियुक्त किए गए एआरओ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी रजिस्ट्री एक बड़ी समस्या बनकर रह गई हैं, प्रॉपर्टी एंव बिल्डरों को मरने से बचा लो- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x