Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर आगामी 28 अप्रैल को बडख़ल विधान सभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 28 अप्रैल को बडख़ल विधान सभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। यह रोड शो बांके बिहारी मन्दिर से शुरू होकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ नगर निगम आडिटोरियम के पास सम्पन्न होगा।
केन्द्रीय मंत्री ने यह जानकारी लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रैंस हाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि इस रोड शो के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा जो कार्य करवाए जाने हैं वे कार्य समय पर पूरे किए जायें। उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने कहा कि रोड शो के दौरान विभिन्न संस्थाएं पानी की उचित व्यवस्था करेंगी। लाईट की व्यवस्था बिजली निगम तथा साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जायेगी। इसी प्रकार रोड शो में पांच भव्य गेट लगाए जायेंगे। जिनमें से दो गेट नगर निगम, एक गेट डीआरडीए व दो गेट जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक द्वारा लगाए जायेंगे तथा इस पूरे रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर बडख़ल से विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, नगर निगम के कमीश्रर मोहम्मद शाईन, अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया, एसडीएम फरीदाबाद सतबीर मान, एसडीएम बल्लबगढ़ राजेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: तीन दिवसीय क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा को जनविरोधी बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार से दिलवाएंगे छुटकारा- हुड्डा

Ajit Sinha

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का करें सम्मान,किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या उससे ऊपर या बराबर न लगाएं नागरिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x