Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला कैथल के गुलहा पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह को 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता के भतीजे को जमानत देने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि कैथल के गुलहा पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह द्वारा शिकायतकर्ता के भतीजे को बेल दिलवाने के बदले में 10 हज़ार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए ब्यूरो की टीम ने योजना बनाई और आरोपित को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा ₹5000 की राशि पहले ही रिश्वत के तौर पर दी जा चुकी थी इसके बाद शेष ₹5000 की रिश्वत की राशि लेते हुए आरोपित को रंगे हाथ पकड़ा गया।यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष ढंग से की गई। आरोपित विजेंद्र सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बाला पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

Related posts

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मोदी सरकार हरियाणा को देगी 14 हजार करोड़ रुपये: बिप्लब देब

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने की एक फ्लैट में छापेमारी लगभग 8 लाख रुपये की प्रतिबंधित सिगरेटों के साथ आरोपित किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

लाखों बलिदानों के बाद मिली आजादी, अब विकसित भारत की रखी जा रही नींव: धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x