Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:नव निर्वाचित जिला परिषद के प्रेजिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट को दिलवाई पद और गोपनीयता की शपथ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आज वीरवार को जिला परिषद के प्रेजिडेंट विजय सिंह और वाइस प्रेसिडेंट धर्म चौधरी पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। डीसी विक्रम सिंह ने जिला परिषद के प्रेजिडेंट विजय सिंह और वाइस प्रेसिडेंट धर्म चौधरी बधाइयाँ और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अपने पद की गरिमा को बनाये रखने के लिए विकास कार्यों और जनहित के कल्याण कारी कामों का बेहतर क्रियान्वयन समयबद्ध पूरा करवाना सुनिश्चित करवाएं।

शपथ समारोह में सीईओ जिला परिषद सुमन भांकर, जिला परिषद सदस्य और एसीइओ जिला परिषद शकील अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।आपको बता दें फरीदाबाद जिला के वार्ड नंबर 1 से हरिंदर सिंह,वार्ड नंबर 2 से समीना, वार्ड नंबर 3 से अब्बास खान, वार्ड नंबर 4 से विजय सिंह, वार्ड नंबर 5 से श्वेत स्नेहा, वार्ड नंबर 6 से डॉली शर्मा, वार्ड नंबर 7 से धर्म चौधरी, वार्ड नंबर 8 से रेखा वाइफ, वार्ड नंबर 9 से अनिल पराशर,वार्ड नंबर 10 से रेखा पत्नी  संदीप जिला परिषद सदस्य है।

Related posts

फरीदाबाद: जिला में सभी प्रशिक्षण संस्थान/कोचिंग सेंटर रहेंगे बन्द

Ajit Sinha

‘‘जागरूक रहे – सर्तक रहे‘‘, फरीदाबाद पुलिस ने होम क्रेडिट इंडिया के सहयोग से साईबर अपराध की रोकथाम हेतु आयोजित की सेमिनार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का शुभारंभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x