Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: मीडिया विभाग द्वारा हिन्दी दिवस पर मेरी पहचान हिंदी साहित्य संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मीडिया विभाग द्वारा हिन्दी दिवस पर  मेरी पहचान हिंदी साहित्य संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दी भाषा की महत्ता व आवश्यकता को केंद्र में रखकर मीडिया विभाग के विद्यार्थियों द्वारा भाषण व काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखिका श्रीमती जयमाला तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की कविता का वाचन कर विद्यार्थियों में हिंदी भाषा की प्रचुरता को प्रसारित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की हिंदी भाषा का क्षेत्र बहुत ही व्यापक है। हिंदी भाषा जनसंपर्क की सबसे बड़ी भाषा है। इस लिए हमें हिंदी को बोलते हुए भी उतना ही गौरव महसूस होना चाहिए जितना की हम अंग्रेजी भाषा को बोलते हुए करते हैं।

कार्यक्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती जयमाला तोमर जी ने वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रभाव का वर्णन करते हुए विद्यार्थियों को हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने हिंदी को लेकर अपनी मौलिक रचनाओं को भी विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम के दौरान विभाग के विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी के उत्थान को लेकर विभिन्न प्रकार की कविताएं, भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन साहिल कौशिक व महक माहेश्वरी द्वारा किया तथा समन्वय डा सुधीर नाथल द्वारा किया गया।

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग: प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 1  फरवरी से खुलेंगें 

Ajit Sinha

फरीदाबाद; वाईएमसीए द्वारा स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: एचसीएस अधिकारी श्रीमती रूचि सिंह बेदी को उच्च शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x