Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :चुनाव से पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला पहुंचे जिम, पूरे शक्ति के साथ में विरोधियों का मुकाबला करेंगें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने आज सेक्टर -17 हुडा मार्केट में पपाया फिटनेस स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिंगला ने कहा कि सेहत का ख्याल रखने वाले जीवन में अवश्य ही आगे बढ़ते हैं। उन्होंने फिटनेस के लिए जिम करने वालों को प्रेरित भी किया। श्री सिंगला ने कहा कि सेक्टर 17 हुडा मार्केट में पपाया फिटनेस स्टूडियो खुलने से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने फिटनेस के दीवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए स्वस्थ तन और मन दोनों की जरूरत होती है और एक स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास हो सकता है। उन्होंने सभी से अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कहा। इस अवसर पर बॉडी बिल्डिंग करने वालों ने अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया एवं श्री सिंगला ने भी जिम की मशीनों पर हाथ आजमाए। श्री सिंगला को बताया गया कि यहां पर आधुनिक मशीनों को लगाया गया है वहीं प्रशिक्षक भी अनुभवी लगाए गए हैं। इस अवसर पर जिम के मालिक संदीप अधाना ने बताया कि काफी समय से लोगों के बीच सर्वे आदि के जरिए जानकारी लेकर ही यह जिम खोला गया है। ऐसे जिम की यहां बहुत जरूरत थी। इस अवसर पर मोनू खानपुरिया, मिस्टर इंडिया ओवरऑल नरेंद्र लोहिया, सचिन त्यागी, दीपक ठाकुर, लव शर्मा, पुशवंत सिंह, पवन भाटी, नरेंद्र ठाकुर, नितिन सिंगला, संदीप वर्मा, सतीश कुमार ठाकुर, कपूर चंद आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में आयोजित होगा हर घर तिरंगा अभियान : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस सिर्फ करती है झूठ और फरेब की राजनीति

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा के भ्रष्टाचार को वोट की ताकत से भगाएं: महेन्द्र प्रताप सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x