Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के दिल्ली आवास पर काँग्रेस जॉइन करने वालों का दिन भर लगा तांता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:आज सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के दिल्ली आवास पर काँग्रेस जॉइन करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। हरियाणा प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान की मौजूदगी में प्रदेश भर से बीजेपी, आईएनएलडी और आप पार्टी के सैंकड़ों पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने काँग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष  उदयभान ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं को पूरा मान -सम्मान देने का भरोसा देते हुए कहा कि वे आज से ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के काम में जुट जाएँ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश, विधायक राव दान सिंह, विधायक शीशपाल केहरवाल, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र मौजूद रहे।  

आज काँग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सतीश यादव – पूर्व जिला परिषद् चेयरमैन, महेन्द्रगढ़ इनेलो; अमर पाल आर्य – आम आदमी पार्टी, पूर्व प्रदेश किसान अध्यक्ष उत्तरी जोन, हरियाणा; कमांडो रामेश्वर श्योराण – आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता, जजपा 2019 चुनाव में स्टार प्रचारक; कविता सिंह नैन – महिला जिलाध्यक्ष हिसार, आम आदमी पार्टी एवं राष्ट्रीय सचिव भगत सिंह सेना, सुखवंत सिंह एडवोकेट – पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, इनेलो; सतीश जटराना एडवोकेट – पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, इनेलो; कृष्ण फौगाट – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा हरियाणा एवं प्रदेश प्रवक्ता, इनेलो; बलवंत सिंह गोगड़िया पूर्व मण्डल अध्यक्ष बीजेपी, उचाना; विशेष फौगाट – पूर्व प्रदेश प्रभारी आईटी सेल इनेलो एवं संघ प्रमुख गढ़ी सांपला किलोई; रमेश साई एडवोकेट – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीगल सेल, अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा एवं इनसो; इनेलो के विजय सिंह – पूर्व चेयरमैन, कनीना;

इनेलो के राधेश्याम – पूर्व जिला पार्षद, नारनौल; दलीप सरपंच – छापड़ा (इनेलो); पप्पु सरपंच – खतरीपुर (इनेलो); बालचन्द सरपंच – खामपुरा (इनेलो); कप्तान सरपंच – गुवानी (इनेलो); लालचन्द सरपंच – खतरीपुर (इनेलो); गौरधन नम्बरदार – सागरपुर (इनेलो); देशराज (इनेलो); ओमप्रकाश जैलदार – दुबलाना (इनेलो); आदित्या नम्बरदार (इनेलो); सुवेसिंह बौरा – गुवानी (इनेलो); राहुलवीर गुर्जर – पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी, किसान विंग; गोपाल – पूर्व जिला अध्यक्ष, किसान विंग, पंचकुला; दिनेश कुमार – पूर्व जिला युवा अध्यक्ष, पानीपत; अरुण वाली – पूर्व प्रभारी, किसान विंग, अम्बाला; रितेश बंसल – पूर्व उपाध्यक्ष विधानसभा मुलाना-अम्बाला; विनोद चौधरी – उपाध्यक्ष कालका विधानसभा, किसान विंग; बिलशन आर्य – पूर्व युवा जिलाध्यक्ष, यमुनानगर; श्री केतन – युवा नेता व पूर्व अध्यक्ष अग्रसेन कॉलेज, यमुनानगर; बलवान सिंह – युवा किसान नेता, यमुनानगर; विक्रमजीत सिंह शाहबाद – इनेलो, जगाधरी मौजूद रहे। 

Related posts

हरियाणा के छात्रों को मुफ्त किताबों के लिए 45.05 करोड़ की मंजूरी,कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त पाठ्य पुस्तकें

Ajit Sinha

हरियाणा: धर्मस्थली विश्व तीर्थ नगरी व दिव्य कुरुक्षेत्र के रुप में किया जाएगा विकसित:दत्तात्रेय

Ajit Sinha

हिंदू धर्म एवं हिंदुत्व को अपमानित करना कांग्रेस की सोच बन गई है-डा. संबित पात्रा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x