Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज गांव मंझावली में यमुना नदी के ऊपर पुल के निर्माण कार्य शुरू होने पर हवन, भंडारे का किया आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद -नॉएडा को सीधे जोड़ने हेतु यमुना नदी पर पुल निर्माण की परियोजना का कार्य शुरू होने के शुभ अवसर पर आज प्रात : साढ़े नौ बजे मंझावली घाट पर हवन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसकों हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कथक प्रयास से यह पुल 400 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ उप -महापौर देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय गौड़. के. के बाटला जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी,नवीन गर्ग हवन पूजन के दौरान उपस्थित थे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भारी भरकम के प्रयास से 400 करोड़ रूपए की लागत से, 24 किलोमीटर लम्बा पुल का निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया गया हैं, यह पुल फोर लेन का होगा और इस पुल को 31 दिसंबर 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया गया हैं कि लोगों को फरीदाबाद से नॉएडा जाने हेतु तक़रीबन दो घंटे का वक़्त लगता था। इस पुल को तैयार होने के बाद फरीदाबाद के लोगों को नॉएडा पहुंचने में मात्र 15 से 20 मिनट का वक़्त लगेगा। इस पुल के बनने के बाद फरीदाबाद -नॉएडा के लोगों को ब्यापार के हिसाब से भी फायदे होंगें और ब्यापारियों का समय भी बचेगा और पैसा के भी बचत होगी और इस पुल से गुजरने के दौरान किसी इंसान को कोई टोल टेक्स भी नहीं देना होगा।


Related posts

हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एम डी सिन्हा ने आज सूरजकुंड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से मांगी माफ़ी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा नेता राजेश नागर को गुजिया खिला कर मुंह मीठा कराया,प्रिंसेस पार्क व सेक्टर -29 में लोगों ने खेली होली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद, जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x