Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद, जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : महिला थाना पुलिस ने एक शख्स  खिलाफ नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद किसी को  बतानें पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार नही पाई थी।

पीड़िता ने पुलिस को दर्ज मुकदमे में कहा हैं कि उसकी उम्र तक़रीबन 16 साल हैं उससे जय प्रकाश निवासी मकान न. 28 गली न. 8, वेदराम कालोनी फरीदाबाद कभी -कभी फोन पर बात किया करता था और जब भी वह बात करता था। वह अश्लील बात करता था। एक बार उसने जय प्रकाश के खिलाफ नजदीक की पुलिस चौकी में शिकायत की थी।

वहां पर उसने उससे माफ़ी मांग ली थी। इसके कुछ दिनों के  बाद उसने उसे  अपने छत पर आने को कहा जब वह अपनी छत पर गई तो जय प्रकाश ने उसे जबरदस्ती खींच कर एक कमरे में ले गया और उसने उसके साथ बलात्कार किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत  पर आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 4 पोस्को एक्ट व धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

Related posts

फरीदाबाद : नेशनल हाइवें 2 बाटा मोड़ के समीप दो ट्रकों की भिड़ंत, दोनों ट्रक एक साथ सड़क पर पलटी, एक चालक घायल।

Ajit Sinha

कश्मीर से धारा 370 और 35 ए के हटाए जाने के समर्थन में 60 धावकों की टीम अपने दौड़ को 370 घंटों में पूरा करेंगी, देखिए वीडियो  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पृथला के विधायक रघुवीर तेवतिया ने विधानसभा सत्र में उठाई आवाज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x