Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन मुंबई और पुणे के एक अत्यंत महत्व पूर्ण एक दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवास पर रहेंगे।

अजीत सिन्हा/नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 16 सितंबर 2026 को मुंबई और पुणे के एक अत्यंत महत्वपूर्ण एक दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवास पर रहेंगे। पवित्र गणेशोत्सव के इस पावन अवसर पर, माननीयराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के विभिन्न प्रमुख गणेश पंडालों एवं मंदिरों में जाकरविघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे तथा सम्पूर्ण देश वप्रदेशवासियों की सुख, शांति, और समृद्धि की कामना करेंगे। नितिन कल बुधवार, 16सितंबर को नवीन प्रातः 10:20 बजे मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से अध्यक्ष सीधे ऐतिहासिक श्री सिद्धिविनायक मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे भगवान श्री गणेश केदर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। तत्पश्चात, पूर्वाह्न11:30 बजे वे सुप्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ पंडाल में जाकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दोपहर 12:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मालाबार हिल स्थित मुख्यमंत्री के शासकीय आवास परपहुचेंगे और वहां स्थापित भगवान श्री गणेश के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत, वेमालाबार हिल में ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी तथा उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार के शासकीय आवासों पर भी जाएंगे और वहांविघ्नहर्ता के दर्शन एवं पूजन करेंगे।  नवीन दोपहर 2:15 बजेबांद्रा रिक्लेमेशन पहुंचेंगे और वहां श्री गणेश जी के दर्शन करेंगे। मुंबई के इनसभी आध्यात्मिक कार्यक्रमों के उपरांत, वे पुणेके लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद:सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने एक इंजीनियर को करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

पर्यटन मंत्री आतिशी ने ‘इत्र और सुगंधी मेले’ का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x