Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सेक्टर -21 डी में पानी की जबरदस्त किल्लत, आज निवासियों ने विधायका सीमा त्रिखा के घर का किया घेराव, रात से मिलेगी पानी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर -21 डी में पिछले एक हफ्ते से पानी की भारी किल्लत, गुस्साएं लोगों ने आज बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायका श्रीमती सीमा त्रिखा के निवास का घेराव किया। इस मामले में नगर निगम के चीफ इंजीनियर डी.आर. भास्कर का कहना हैं कि आज आधी रात से सेक्टर -21 डी में पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में आज सुबह तक़रीबन साढ़े बजे सेक्टर -21 डी के सैकड़ों लोगों अपने विधायका श्रीमती सीमा त्रिखा के निवास का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना हैं कि पिछले एक हफ्ते से सेक्टर -21 डी में पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप्प हैं के कारण लोगों के घरों में पानी के एक बूंद तक नहीं हैं। इस कारण से वहां के निवासियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। उनका कहना हैं कि पानी के बिना उनकी जिंदगी पर काफी गहरा असर पड़ रहा हैं,न तो उनके घर में नहाने के लिए पानी, न कपडे धोने के लिए उनके पास पानी हैं , नाही टॉयलेट जाने के लिए पानी हैं, ऐसे में लोगों को नौकरी व काम धंधे पर जाना मुश्किल हो गया हैं।
पानी की समस्याओं को लेकर नगर निगम के अधिकारीयों और विधायका श्रीमती सीमा त्रिखा से कई बार शिकायतें कर चुके हैं पर आज तक पानी की समस्याओं से सेक्टर -21 डी के निवासियों को निजात नहीं मिल पाई हैं। इस संबंध में नगर निगम के चीफ इंजीनियर डी.आर.भास्कर का कहना हैं कि गर्मियों में पानी की खपत काफी बढ़ जाती हैं। उनका कहना हैं कि सेक्टर -21 डी में पानी का लेबल काफी निचे चला गया हैं। इस वजह से लगे हुए टियूबवेल में पानी नहीं आ रहा हैं, उन्होनें ने नए टियूबवेल के प्रपोजल बनाए हैं और वहां पे अब नए टियूबवेल लगाएं जाएगें। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि अभी पुराने टियूबवेल को सही किए जा रहे हैं और वहां के लोगों को आज रात से समान्य रूप से पानी मिलने शुरू हो जाएगें

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -65 ने गाय -भैसों को चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर भाजपा नेता राजेश नागर ने तलवार भेंट कर किया राज्यसभा सांसद का भव्य स्वागत।

Ajit Sinha

गुंडागर्दी करने वाले या तो गुंडागर्दी छोड़ दें या हरियाणा छोड़ दें , पुलिस को कार्रवाई के लिए खुली छूट -अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x