Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा नेता राजेश नागर को गुजिया खिला कर मुंह मीठा कराया,प्रिंसेस पार्क व सेक्टर -29 में लोगों ने खेली होली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :शहर भर में आज रंगों का त्यौहार होली अपने -अपने अंदाज में लोगों ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीँ, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा अपने सेक्टर -17 निवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर को पहले तो गुजिया खिला कर मुंह मीठा कराया, इसके बाद उन्होनें गुलाल लगा कर उनके साथ होली खेला।
विपुल गोयल ने निवास पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल लगा कर होली खेला। इसके बाद प्रिंसेस पार्क में भी जमकर लोगों ने होली खेला। इस दौरान अनूप मेहता, कुलभूषण मुदगिल, प्रताप सिंह, प्रवीण मेहंदीरत्ता, भूषण जयसवाल, डा. रणधीर, तरणदीप, रविंद्र, सारिका, रजनी, संध्या व निकिता ने एक दूसरों को रंग व गुलाल लगा कर होली खेला। इसके अलावा सेक्टर- 29 के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में बंदना सिन्हा, अथर्व सिन्हा, सुषमा शर्मा,श्रीमति पूनम तंवर, श्रीमती सुषमा तंवर के साथ आदि महिलाओं ने भी होली खेला।

Related posts

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के दो अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी किए  हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना महामारी से निराश्रित हुए बच्चों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना बनेगी वरदान : यशपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए एलुमनाई संवाद सत्र आयोजित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x