Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित गीतांजलि स्टूडियो,हेयर- ब्यूटी-मेकअप में लाखों की चोरी, एफआईआर दर्ज, जांच शुरू।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बीती रात गीतांजलि स्टूडियो एंव हेयर ब्यूटी -मेकअप, निकट गेट नंबर -10 , ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अज्ञात चोर लगभग 2 लाख 75 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल फोन व लाखों रुपए के मेकअप के सामान चोरी कर रफू चक्कर हो गए। साथ में डीवीआर भी ले गए जिससे लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत में कैद नहीं हो पाई है। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की टीम और ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेश का कहना है कि वह गीतांजलि स्टूडियो में हुई चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर दिया है, और उनकी आगे की कार्रवाई जारी है।

खबर के अनुसार रविवार की रात लगभग 8 बजकर 50 मिनट पर अपनी दुकान गीतांजलि स्टूडियो को स्टाफ लोग बंद करके अपने अपने घर चले गए थे, आज सोमवार, सुबह लगभग 9 बजे जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा की स्टूडियो का शटर खुला हुआ था,और शटर का ताला गायब है। अंदर जाकर देखा गया तो ड्रोल में रखा लगभग 2 लाख 75 हजार रुपए गायब थे , जब ग्राहकों से बात करने वाला मोबाइल फोन को भी तलाशा गया तो वह भी गायब था, और एक ब्यूटी, मेकअप के सामान गायब मिले।

चोरी की इस वारदात की सूचना तुरंत ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज व ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना को दी गई। सूचना मिलने के बाद ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेश व ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना भी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अपने स्तर पर बड़ी बारिकी के साथ जांच की कार्रवाई की, और अब अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है, और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने आज ग्रीन फिल्ड में अवैध निर्माणों और अवैध कब्जों पर की जबदरस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कबूतरों को मारने को लेकर हुए झगडे में एक गर्वभती महिला व बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की कर दी जमकर पिटाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज गांव सीकरी में लगभग 7 एकड़ जमीनों पर विकसित एक कॉलोनी की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x