Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले 2 चोरों को थाना कोतवाली की टीम ने किया गिरफ्तार,चोरों के कब्जे से चोरी के पैसे बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद कोतवाली थाना के अंतर्गत एनएच-2 पुलिस चौकी -दो के निकट एक मंदिर के अंदर की दानपेटी से हजारों रूपए चोरी करने वाले दो चोरों को थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम जितेन्द्र निवासी नौहझील जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश हाल मकान न-. 55 नेहरू कॉलोनी 3 नंबर, एनआईटी फरीदाबाद, अंकुर निवासी मकान न. 72 वार्ड न. 2 पुरानी चुंगी, ओल्ड फरीदाबाद है। ये चोरी की घटना गत 7 दिसंबर 2024 को घटित हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को नीमका जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रमोहन निवासी एनएच 2 सी /151, एनआईटी  2 फरीदाबाद ने गत 8  दिसंबर को पुलिस चौकी नंबर -2 को सूचना दी कि उनकी कॉलोनी 2 सी ,पुलिस चौकी के साथ शिव मंदिर है तथा वह मंदिर की देख रेख करता है, गत 7 दिसंबर-2024  को समय शाम के समय पूजा पाठ करके घर चला गया था,अगले दिन शाम को मंदिर आया तो देखा कि मंदिर में रखा हुआ दान पेटी ( छोटा गल्ला) जिसमे कॉलोनी वाले मंदिर में पैसे दान करते है, नही मिला,दान पेटी में करीब 8-9 हजार रुपये होंगे, कोई नाम पता नामालूम मंदिर के दान पेटी को (छोटा गल्ला) मंदिर के अंदर से चोरी कर  ले गया। शिकायत पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। 

उनका कहना है कि मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी,एनएच -2 ने आज आरोपित  जितेन्द्र निवासी नौहझील जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश  हाल मकान न-. 55 नेहरू कॉलोनी 3 नंबर फरीदाबाद, अंकुर निवासी मकान न. 72 वार्ड न. 02 पुरानी चुंगी  ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों  से चोरी के 6986 रूपए  बरामद हुए है दोनो आरोपित  नशे के आदी है। आपराधिक रिकार्ड अनुसार जितेन्द्र पर पूर्व में 2 मुकदमे दर्ज है तथा अंकुर पर 2 मुकदमे EXCISE ACT  के दर्ज है।दोनो आरोपितों  को जेल भेज दिया गया है। 

Related posts

हरियाणा: कोरोना काल में आम आदमी हुआ कंकाल पर आबकारी विभाग हुआ माला माल,660 करोड़ रुपये राजस्व इकट्ठा किया।

Ajit Sinha

लोकसभा 2024 के चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक स्कॉर्पियो, एक देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस के साथ शख्स चढ़ा क्राइम ब्रांच , एनआईटी के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x