Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: कोरोना का कोहराम धड़ल्ले से जारी हैं, आज 182 नए मामले कोरोना संक्रमित के आए हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में कोरोना संक्रमित के मामले थमने का नाम बिल्कुल ही नहीं ले रहा हैं जिससे आमजन के समझ में नहीं आ रहा हैं कि वह करे तो क्या करे। अब तो लोगों को घरों में रहना भी मुश्किल हो गया हैं। क्यूंकि घरों में रह कर लोगों की दिमागी हालत भी बंद कमरे की तरह हो गई जोकि असल में काम करना बंद कर दिया हैं। ज्यादात्तर लोग अपना दुखड़ा मंदिरों में जाकर भगवान को सुनाया करते थे पर कोरोना माहमारी के चक्कर में सरकार ने मंदिरों को भी बंद कर दिया हैं ऐसे लोग जाए तो कहा जाए। आज जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित के आंकड़े नए  182 केस जारी किए हैं 

उप- सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 55392 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 15395 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 38301लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 53819 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 53837 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 45789 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 285 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 7761 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं,

जिनमें से 520 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 1066 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 6052 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 123 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 36 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 06 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । आज जिले में  182 नए केस  आए हैं

Related posts

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल और उसके साथियों के तीन दिनों का पुलिस रिमांड बढ़ा,मामा ने लेनदेन वाला रिकॉर्ड जलाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टेम्पो में पानी सप्लाई करने वाले एक शख्स को अपहरण व रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनाई,लगाया जुर्माना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रेडियो कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!