Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में 130 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब 1406 तक पहुंच गई हैं, 5 नए मौतों के साथ अब 33 मौत हो चुकी हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बुलेट की रफ़्तार से बढ़ती ही जा रहीं हैं,इसका मुख्य कारण हैं कि आमजन इस कोरोना महामारी को गंभीरता से नहीं ले रही  हैं अगर गंभीरता से लेते तो कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इतनी नहीं बढ़ती, जरुरत हैं इस कोरोना संक्रमण से बचने की और आमजनों को बचाने की। आज जो जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े जारी  किए हैं, दरअसल में  चौकाने वाले हैं। कुल मरीजों की संख्या 1406 हैं, इसमें 130 नए मरीज हैं। और 5 नए मौतों के साथ अब कुल मरने वालों की संख्या 33 हो गई हैं।   

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 17149 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 6856 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 10260 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 15743 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 18128 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 16117 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 605 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 1406 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 439 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 492 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 442 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  26 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 13 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है ।जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

विधायक राजेश नागर बोले, मुझे अपने क्षेत्र के लोगों को सुविधा देनी है और यह काम उपलब्ध कराना आपकी जिम्मेदारी है

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सेक्टर -30 के दशहरा ग्राउंड में 25 वां रावण दहन समारोह नए अंदाज में मनाया जा रहा हैं,गैस वाले गुब्बारें से सजाया जाएगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के घर पहुंचकर परिवार को दी बधाई

Ajit Sinha
error: Content is protected !!