Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल मुस्ताक को किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यूरो की टीम ने आज जिला फरीदाबाद के डबुआ पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुस्ताक को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। हेड कांस्टेबल मुस्ताक ने शिकायतकर्ता से पुलिस थाने डबुआ में दर्ज एफआईआर में बड़ी धाराएं न लगाने की एवज में ₹20000 की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद ब्यूरो की टीम ने आरोपी हेड कांस्टेबल को ₹20000 की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ; सेक्टर -30 के समीप जिस शराब के ठेके को लेकर हंगामा हुआ उसे हटवा दिया गया हैं बाकि के अवैध ठेके को जल्द हटाया जाएगा, हुड्डा प्रशासक।

Ajit Sinha

फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बता वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य काबू,6 वारदातों को हुआ खुलासा

Ajit Sinha

दिल्ली हरियाणा भवन में हुई हरियाणा भाजपा चुनाव समिति की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x