Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा सरकार ने रोजगार छीनने का ही काम ज्यादा किया है ना कि देने का: चेयरमैन सुनील खटाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:प्रदेश में 1983 पीटीआई शिक्षकों की सेवाएँ समाप्त कर निकाले जाने के विरोध में सेक्टर-12 लघु सचिवालय फरीदाबाद पर पुनः बहाली को लेकर पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे व सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला फरीदाबाद के कर्मचारी नेताओं ने धरने स्थल पर पहुँचकर चेयरमैन सुनील खटाना, मीडिया प्रभारी लेखराज चौधरी, सीनियर प्रधान सन्तराम लाम्बा, कोषाध्यक्ष कर्मवीर यादव, उपप्रधान विनोद शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी जयभगवान, संगठनकर्ता मोहम्मद शौकीन सहित कर्मचारी महासंघ कार्यकरिणी के पदाधिकारियों ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से खुलकर समर्थन कर दिया और प्रदेश की सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर कर जोरदार नारेबाजी की।

चेयरमैन सुनील खटाना ने कहा कि यदि सरकार समय रहते अभी भी नही चेती व इन कर्मचारियों की नौकरियों को पहले की तरह बहाल नही किया तो आने वाले समय मे हरियाणा कर्मचारी महासंघ और इससे सम्बंधित सभी प्रदेशीय यूनियन इस यज्ञ को सफल बनाने में लड़ाई लड़ रहे शिक्षक कर्मचारियों के साथ आहुति डालने को तैयार होगी । जिसमे प्रदेश का समस्त कर्मचारी वर्ग भी हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनरतले निकाले गये अपने इन 1983 पीटीआई शिक्षकों के विरोध में सड़कों पर उतरेगा । और सभी शिक्षकों की नौकरी के पुनः बहाली होने तक अपने साथियों के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर लड़ने के लिये तत्पर रहेगा । महामारी के चलते देश व प्रदेश के मौजूद हालातों पर नज़र डालें तो सरकार ने सिर्फ रोजगार लूटने का काम किया है ना कि मज़लूमों व युवाओं को रोजगार देने का काम किया है । और ऐसे में इन 1983 पीटीआई शिक्षकों को दोबारा से नौकरी का अवसर देकर रोजी रोटी को देना चाहिये इसकी बजाय सूबे की सरकार छीनने का जो काम बढ़ी निर्बलता के साथ कर रही है वह घोर निन्दनीय है । जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा  ।  

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कृष्णा कॉलोनी की जनता के साथ किया बहुत बड़ा धोखा- नितिन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जिले में आदर्श चुनाव आचार सहिंता लागू हो गई हैं, इसके पालन हेतु कई टीमें बनाई गई हैं,कुल 1374840 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आयोजित रेन डांस में शामिल हुए हजारों लोग, दे गए नए संदेश, कल जीना है तो आज जीना मत छोड़ों।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!