Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी सहित शनिवार को हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।

यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का भी अवसर है।

Related posts

सड़क में गड्ढे नहीं हैं, बल्कि गड्ढों में थोड़ी-थोड़ी सड़क नजर आ रही – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुड्डा पर साधा निशाना, बोले- पहले दरबारी, दामाद और डीलरों की सरकार थी

Ajit Sinha

दिल्ली:राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x