Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: नगर निगम का एक अधिशासी अभियंता व उसके निजी सचिव को करनाल पुलिस ने फरीदाबाद घर से किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
करनाल: नगर निगम करनाल के अधिशासी अभियंता दीपक किंगर को फरीदाबाद में घर से अरेस्ट किया हैं। आरोपित अधिशासी अभियंता दीपक किंगर के खिलाफ थाना सिविल लाइन, करनाल में मुकदमा न.150, भारतीय दंड संहिता की धारा 7, 7 ए,प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 (भ्रष्टाचार) के तहत मामला दर्ज मुकदमा दर्ज हैं। ये मुकदमा गत 14 मार्च -2022 को दर्ज किया गया था। इसमें केस में उसके निजी सचिव विकास शर्मा को पहले ही अरेस्ट किया जा चूका हैं। और आरोपित अधिशासी अभियंता दीपक किंगर गिरफ्तारी से बचने  लिए भागता फिर रहा था अब पुलिस  गिरफ्त में हैं और उसे कल शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित अधिशासी अभियंता दीपक किगर व उसके निजी सचिव विकास शर्मा के खिलाफ गत 14 मार्च 2022 को थाना सिविल लाइन, करनाल में मुकदमा नंबर 150, भारतीय दंड संहिता की धारा 7, 7ए प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज करने के बाद डीएसपी मुख्यालय मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यरत टीम द्वारा अगले दिन आरोपित निजी सचिव विकास शर्मा को अरेस्ट किया गया था। जिसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की गई फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद से ही मुख्य आरोपित दीपक किगर की गिरफ्तारी के लिए करनाल पुलिस की टीमें विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही थी। जिस में हरियाणा के फरीदाबाद, पंचकूला व गुजरात राज्य की विभिन्न जगह शामिल हैं।

इस दौरान करनाल पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपित गुजरात के बड़ौदा में छुपा हुआ है। जिसके बाद करनाल पुलिस की एक टीम को आरोपित को अरेस्ट करने के लिए गुजरात के बड़ौदा में भेजा गया। जिसके बाद आरोपित स्वयं ही फ्लाइट पकड़कर गुजरात से फरीदाबाद आ पहुंचा और करनाल पुलिस की एक टीम ने आरोपित को फरीदाबाद उसके घर से हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर आरोपित से पूछताछ की गई और आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपित को कल शुक्रवार 25 मार्च 2022 को न्यायालय के समक्ष पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा व मामले की गहनता से जांच की जाएगी। आरोपित अधिशासी अभियंता दीपक किंगर फरीदाबाद नगर निगम में एसडीओ और कार्यकारी अभियंता के पद पर लम्बे समय से कार्य कर चुके हैं।

Related posts

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ जनसभा मे शामिल हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खोरी में दूसरे दिन भी दिखा प्रशासन की अपील का असर, लोगों द्वारा स्वयं मकानों को खाली करने की रफ्तार हुई तेज

Ajit Sinha

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर विभिन्न 5 मामलों में अधिकारियों पर केस दर्ज करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x