Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 39 लाख की ठगी, पकड़ा गया खाताधारक।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन लगभग 39 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में थाना एनआईटी साइबर की टीम ने आज शुक्रवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह आरोपित पर आरोप है कि उसने ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने का काम करता था। इस मामले में एक मुकदमा थाना एनआईटी साइबर , फरीदाबाद में दर्ज की गई थी। इसी मुकदमे में उपरोक्त एक  आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे में अब तक कुल पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके है।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-21-C, फरीदाबाद निवासी  एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी  में दी शिकायत में आरोप लगाया कि सितम्बर 2022 में वह बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी लेने के लिए गूगल पर सर्च कर रहा था तो उसे एक साइट बर्गर किंग फ्रैंचाइज़ी के नाल से मिली। जिसपर उसने एक फॉर्म भरा जिसमें अपनी सारी जानकारी डाली। फिर उसे एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें उससे कुछ डाक्यूमेंट की मांग की गई थी। इसी दौरान उसे कॉल करके फ्रैंचाइजी के विभिन्न प्रोसेस के लिए 39 लाख रूपये विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए । लेकिन फ्रैंचाइजी से संबंधित उसके कोई पेपर नहीं दिया गया। जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए शशिकांत कुमार (27) निवासी  गांव पचेतन स्तवा, नालंदा बिहार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शशिकांत ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था और इसने पहले गिरफ्तार आरोपित  आकाश का खाता लेकर आगे दिया था जिसके खाता में ठगी के 20 लाख रूपये आए  थे। आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में आरोपित  आकाश सहित 5 आरोपित  को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद में जज की सरकारी बेलेरो गाडी गाय को बचाने के चक्कर में पलटी, उसमें सवार दो लोगों की हालत गंभीर।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच को लेकर युवा आगाज संगठन ने निकाली सरकार की शव यात्रा, फुंका पुतला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल ने दबाव बनाकर शिकायत वापस करवाने वाले खाद्य एवं आपूर्ति इंस्पेक्टर को किया निलंबित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x