Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एसीबी की कार्रवाई: एनओसी पर हस्ताक्षर करने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में सरपंच गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/हिसार: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हांसी यूनिट ने जिला हिसार के गांव चौधरीवास के सरपंच अशोक कुमार को 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरपंच ने गांव चौधरीवास में स्थित शिकायतकर्ता की दाल मील के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पर हस्ताक्षर करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव चौधरीवास में स्थित उनकी दाल मील के एनओसी पर हस्ताक्षर करने के बदले सरपंच अशोक कुमार ने 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी हांसी यूनिट ने कार्रवाई की और मामले में ट्रैप  लगाया। इस कार्रवाई के संबंध में आरोपित  सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हांसी यूनिट के नेतृत्व में की गई। इस मामले में एफआईआर संख्या 43, दिनांक 24 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

कंटेनमेंट एरिया के ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक मेडिकल स्टोर में चोरों ने दिया चोरी के वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे मैं कैद  

Ajit Sinha

लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा केंद्र से लोकसभा चुनावों के लिए 65 कम्पनियां मिली हैं. 3 -4 कम्पनियां फरीदाबाद को दी जाएगी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x